मथुरा, जनवरी 28 -- नौहझील की ब्लॉक प्रमुख चुनाव को ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी के खिलाफ दायर की गई याचिका को जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। अदालत के इस आदेश को ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी ने कहा कि न्यायपालिका ने षड्यंत्रकारियों को बेनकाब कर दिया है। बताते चलें कि 2021 में संपन्न हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सुमन चौधरी और योगेश कुमार के मध्य मुकाबला हुआ था, जिसमें सुमन चौधरी विजयी घोषित हुई थीं। उस परिणाम को चुनौती देते हुए योगेश कुमार ने जिला सत्र एवं न्यायालय में रिट दाखिल की। योगेश ने आरोप लगाया कि उन्हें सत्ता के दम पर हराया गया है। अब तक यह केस न्यायालय में चल रहा था। बुधवार को न्यायालय ने उस रिट को ही खारिज कर दिया है। न्यायालय के निर्णय से ब्लॉक प्रमुख सुमन चौधरी और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। निर्णय के उपरांत ब्लॉक प्रम...