मथुरा, जनवरी 7 -- नौहझील ब्लाक के गांव रामनगला स्थित ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गौशाला में दर्जनों गायों के मृत होने का वीडीओ जांच करने वाली टीम को सही नहीं मिला। गांव प्रधान ने बताया कि यह वीडियो उनकी गौशाला का नहीं है। उसकी गौशाला में ऐसे पर्दे भी नहीं लगे हैं। टीम को जाांच के दौरान गौशाला में दो गायें सर्दी से बीमार जरूर मिलीं। टीम के साथ गए डाक्टरों ने गायों के स्वास्थ्य की जांच की और उनको दवायें दीं। सोशल मीडिया पर वाकस गुए वीडियो से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। यही नहीं कि कुछ शरारती तत्वों ने इस वीडियों को मुख्यमंत्री पोर्टल और एक्स पर भी टैग कर दिया। उसके बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गौशाला की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी नौहझील सुमंत यादव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग के डाक्टरों की टीम भेजी। टीम में शामिल पशु चिकित्सक...