नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- कर्नाटक के करवार तट पर स्थित आईएनएस कदंब के निकट एक प्रवासी समुद्री पक्षी सीगल पाया गया है, जिस पर चीनी जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस लगा हुआ था। यह भारत के सबसे महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डों में से एक है। उत्तर कन्नड़ जिले में तिमक्का गार्डन के पास स्थानीय लोगों ने पक्षी की पीठ पर एक असामान्य उपकरण देखा और तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह जीपीएस ट्रैकर चीनी विज्ञान अकादमी के इको-एनवायरमेंटल साइंसेज रिसर्च सेंटर का है। एक वन अधिकारी ने कहा कि इस उपकरण का उपयोग आमतौर पर पक्षियों के प्रवासी पैटर्न, उनके खान-पान और आवास संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जाता है। ट्रैकर से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि इस सीगल ने कर्नाटक तट तक पहुंचने से पहले आर्कटिक क्ष...