बगहा, दिसम्बर 2 -- बेतिया बेतिया कार्यालय भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर ऋतिक कुमार का चयन किया गया है। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ऋतिक के पिता अशोक कुमार शर्मा और माता गुदूम देवी ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में रितिक ने इंडिया की परीक्षा पास की। इसके बाद भारतीय नौसेना अकादमी में 4 वर्षों की कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर अब सब लेफ्टिनेंट के पद पर पदस्थापित हुए हैं। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फणीश्वर नाथ पूर्व छात्र परिषद नीतीश भट्ट, प्रिंस, सुभाष चंद्र शर्मा, रणजीत शर्मा, रितेश कुमार, रण बहादुर, श्रीकांत प्रसाद, हिमांशु शर्मा, संदीप कुमार आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...