रुद्रपुर, दिसम्बर 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नौसेना में कमीशन प्राप्त करने पर अजय सिंह राणा को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी ने सम्मानित किया। बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों व संगठन के सदस्यों ने अजय को बधाई देते हुए उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। अजय के पिता गंगा सिंह राणा दिनेशपुर क्षेत्र के कुलागांव ग्राम सभा के चक्की मोड़ के निवासी है। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी ने अजय सिंह राणा को जिले के अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। जिससे अधिक से अधिक बच्चे सेना में शामिल हो सकें। इस मौके पर गिरधर सिंह चौहान, गंगा सिंह राणा और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.