गोरखपुर, जुलाई 6 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर नौसढ़ में तकरीन छह करोड़ रुपये की नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से स्थायी और अस्थायी निर्माण कर लोगों ने कब्जा कर रखा है। राजस्व विभाग और सदर तहसील की संयुक्त टीम की पैमाइश रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने सभी 21 अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजा है। वहीं, अवैध निर्माण पर भी नोटिस चस्पा की गई है। हिदायत दी गई कि नगर निगम में साक्ष्य प्रस्तुत कर एक हफ्ते में स्थिति स्पष्ट करें। अन्यथा नगर निगम स्वयं अतिक्रमण हटाएगा। नौसढ़ में करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन पर कई लोग अवैध कब्जा कर वर्षों से कामर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले दिनों नगर निगम और तहसील सदर की संयुक्त टीम ने यहां पैमाइश की थी। रिपोर्ट में महेंद्र मोटर गैराज, किया मोटर का शोरूम, महेंद्रा मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.