गोरखपुर, सितम्बर 29 -- अभिमन्यु चौधरी गोरखपुर। नौसड़ में सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सर्वे के बाद सेतु निगम के इंजीनियर डिजाइन और ड्राइंग तैयार कर रहे हैं। यह काम दो-तीन दिन में पूरा होने की संभावना है। उसके बाद डीपीआर बनाया जाएगा, जिसे स्वीकृति के लिए शासन में भेजा जाएगा। लंबे समय से उठ रही इस मांग के पूरा होने से महानगर की यातायात व्यवस्था को नए पंख लग जाएंगे। फ्लाईओवर से नौसड़ में जाम की समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा और वाहन फर्राटा भरते निकल जाएंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर सेतु निगम की ओर से नौसड़ में सिक्सलेन फ्लाईओवर के लिए 26 सितंबर को सर्वे करने के साथ फ्लाईओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार एलिवेटेड सिक्सलेन फ्लाईओवर बनाने की डिजाइन और ड्राइंग तैयार की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.