फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- शिकोहाबाद नेशनल हाइवे किनारे बने गांव नौशहरा में गुरुवार की देर रात अराजकतत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी होते ही शुक्रवार की सुबह उनके अनुयाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हंगामे की सूचना पर दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस प्रशासन ने बुद्ध की नई प्रतिमा स्थापित कराई। मूर्ति की सुरक्षा के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए। दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। नौशहरा गांव के नेशनल हाईवे किनारे वर्षों पुरानी भगवान बुद्ध का पार्क है। जहां पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर उनके चेहरे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.