देवरिया, फरवरी 14 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर के कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं छात्र-छात्राओं के लिए अनुभवात्मक शैक्षणिक भ्रमण मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। प्रभारी प्राचार्य गौतम कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण का संयोजन सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्रों ने परिसर के प्रमुख स्थलों अटल भवन, नालंदा लेक्चर हॉल एवं विवेकानंद हॉल का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.