धनबाद, जनवरी 16 -- बलियापुर। प्रधानखंता हाइस्कूल, बलियापुर प्लस टू हाइस्कूल बलियापुर, आमटाल आदि सहित प्रखंड के 15 केन्द्रों में शुक्रवार को आयोजित नौवीं कक्षा के प्री बोर्ड परीक्षा ने व्यवस्था की पोल खोल दी। सुत्रों का कहना है कि नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र में जहां एक-एक अंक के 80 प्रश्न दिए गऐ। वहीं उसके लिए निर्धारित ओएमआर सीट उत्तरपुस्तिका में मात्र 40 प्रश्नों के उत्तर के जगह थे। उत्तर पुस्तिका के अवलोकन के साथ ही परीक्षाथियों में उहापोह की स्थिति उत्पन्न हो गयी। वीक्षकों के माध्यम से एचएम को सूचना मिलने के बाद जिलास्तर पर संपर्क किया गया। जिलास्तर पदाधिकारियों ने एचएम से बाकी 40 प्रश्नों के उत्तर के लिए विद्यालयस्तर से व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बाकी 11 वीं व 12 वीं की प्री बोर्ड परीक्षा में छात्...