गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली गांव में सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने से 14 वर्षीय नौवीं कक्षा के छात्र अरविन्द कुमार की मौत हो गई। मृतक अरविन्द कुमार, तुरहा टोली निवासी सुदर्शन साह का पुत्र था। परिजनों के ने बताया कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे ठंड लगने लगी। परिजन इलाज की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत हो जाने की आशंका जाहिर की है। उसकी मौत के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर सेवानिवृत डीआईजी आरएन सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...