रांची, मार्च 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गेतलसूद-अनगड़ा रोड पर मिशन मोड़ के पास बाइक सवार छात्र ने सड़क के किनारे शीशम के पेड़ में टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय एतवा मुंडा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र छोटू करमाली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे की है। दोनों बेड़वारी स्थित अनगड़ा मॉडल स्कूल में नौवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। एतवा मुंडा नवागढ़ के बुधुवा मुंडा का पुत्र था जबकि छोटू करमाली नवागढ़ नीचेटोला के राकेश करमाली का बेटा है। दोनों छात्र नवागढ़ हाई स्कूल के कक्षा नौ के बताए जाते हैं। बाइक एतवा मुंडा चला रहा था पेड़ से टकराने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने से एतवा की मौत हो गई। वहीं घायल छोटू को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा भेजा गया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.