गाज़ियाबाद, जनवरी 31 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में शनिवार को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में लगे पंखे में चुन्नी की सहायता से फंदा लगाकर जान दे दी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस और किशोरी के पिता को दी। परम हंस विहार कॉलोनी निवासी किशनपाल यादव ऑटो चालक है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह ऑटो चलाने के लिए गए थे। घर पर पत्नी दीपा, 14 वर्षीय पुत्री निधि और पुत्र तुषार थे। पुत्री दिल्ली स्थित गोकलपुरी सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। पत्नी करीब दस बजे घर के निचले भाग में बनी दुकान पर थी। जबकि दोनों बच्चे खेल रहे थे। जब बच्चे कमरे में पहुंचे तो बहन को चुन्नी की सहायता से पंखे से लटकता देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मां और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने पिता और पुलिस को मामले की जानकारी...