कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। पीड़िता की मानें तो 27 दिसंबर को बेटी संदिग्ध दशा में घर से नकदी, गहने व अभिलेख लेकर गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि चित्रकूट के कर्वी इलाके का रहने वाला युवक उसे फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले भी दो बार उसकी बेटी को ले जा चुका है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.