मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी से शादी की नीयत से अपहृत एक नाबालिग लड़की को मुंगेर पुलिस ने नाटकीय घटनाक्रम के बाद नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम से बरामद कर लिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने नाबालिग की जबरन शादी की रस्म अदायगी कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दूल्हा समेत आधा दर्जन आरोपी फरार होने में सफल रहे। 12 फरवरी पुलिस को सूचना मिली कि नौवागढ़ी से एक नाबालिग और एक अन्य महिला का अपहरण कर लिया गया है। अपहर्ताओं ने उन्हें पाटम क्षेत्र के एक घर में छिपाकर रखा है, जहां नाबालिग की जबरन शादी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने घर से नाबालिग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.