मधेपुरा, फरवरी 24 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। भूपेंद्र नारायण मण्डल विश्वविद्यालय और बैंगलोर विश्वविद्यालय बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में बेंगलुरु में होने वाले इकोसिस्टम कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर होने वाले नौवां अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के ब्राउजर का सोमवार का लोकार्पण किया गया। बीएनएमयू के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा और बेंगलुरु विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयकारा एसएम कान्फ्रेंस के पेट्रान के रूप में हैं। कांफेंस के आर्गेनाइजिंग चेयरमैन एइटी इंस्टिट्यूट के निदेशक प्रो. पीएस मुर्थी एवं एसएबीएस के प्रेजिडेंट प्रो. पी. नटराजन हैं। ऑर्गेनाइजिंग जनरल सेक्रेटरी के रूप में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र श्रीवास्तव हैं। ज्वाइंट ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री वनस्पति विज्ञान...