बेगुसराय, मार्च 23 -- वीरपुर। प्रखंड के नौला पैक्स को बेहतर कार्य के लिए जिला स्तर पर आदर्श पैक्स का तीसरा पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि के लिए पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और 2 लाख की प्रोत्साहन राशि भी दी गई है। पैक्स प्रबंधक राम पुकार यादव ने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत नौला पैक्स को यह पुरस्कार वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए मिला है। प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य आर्यानंद सिंह, रविशंकर कुमार, दुखमोचन दास, प्रमोद पासवान, विजय कुमार सिंह, सरिता देवी आदि ने पैक्स को मिली इस सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.