बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। जिला क्रिकेट संघ की ओर से सोमवार को आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन दो अलग-अलग मैदान पर मुकाबले खेले गए। इसमे सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का पहला मुकाबला गांधी स्टेडियम में नौला क्रिकेट क्लब और डंडारी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें नौला क्रिकेट क्लब ने डंडारी क्रिकेट क्लब को 28 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नौला क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के खेल में छह विकेट खोकर 194 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें नौला क्रिकेट क्लब की ओर से कमलेश ने 49 व अजीत ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं, डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बर्मन ने दो व अमन ने एक विकेट लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 166 रन बना...