कानपुर, जनवरी 8 -- चकेरी। नौबस्ता में डीफार्मा कराने के नाम पर एक आरोपित ने दो छात्रों से चार लाख की ठगी कर ली। इसके बाद आरोपित ने फर्जीवाड़ा कर उन्हें नकली मार्कशीट थमा दी। जब छात्रों समेत उनके परिजनों को फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने आरोपित से रकम वापस मांगी। इस पर आरोपित ने उन्हें धमकाया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपित के खिलाफ नौबस्ता थाने में मामला दर्ज कराया। कानपुर देहात के भोगनीपुर के माचा गांव निवासी अतुल कुमार के अनुसार, उनकी यशोदानगर निवासी अताउल उर्फ राजा से उनकी पुरानी जान पहचान थी। वर्ष 2019 में उन्होंने आरोपित से अपने भांजे प्रबल कुमार और उसके दोस्त अंकित को डीफार्मा कराने की बात की तो उसने चार लाख रुपये मांगे। उन्होंने यह रकम ऑनलाइन और कैश में दी। आरोप है कि रुपये लेने के बाद अताउल ने बताया कि दोनों बच्चों का दाखिला व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.