कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता गल्ला मंडी में बुधवार सुबह बारदाने की दुकान में अचानक आग लग गई। टट्टर से लपटें उठती देख लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दमकल की एक गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामविलास गुप्ता की नौबस्ता गल्ला मंडी में बारदाने की दुकान है। माल ज्यादा हो जाने पर उन्होंने टट्टर से घेर कर एक जगह पर बारदाने को एकत्र कर दिया था। बुधवार सुबह गल्लामंडी में रोज की तरह व्यापार चल रहा था। अचानक टट्टर में रखे बारदाने से धुआं उठने लगा। कोई कुछ समझ पाता तब तक आग की विशालकाय लपटें निकलने लगी जो कि देखते ही देखते और विकराल हो गई। इसकी चपेट में आने से वहां रखा करीब 50 हजार रुपये का बारदाना जल गया। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया, आग के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.