बिजनौर, दिसम्बर 10 -- सर्दी बढ़ने के साथ ही बुखार, जुकाम और निमोनिया के साथ अब विंटर डायरिया भी हमलावर हो गया है। निजी अस्पतालों के साथ ही जिला अस्पताल में भी निमोनिया के लक्षणों वाले मरीजों के साथ ही विंटर डायरिया के भी मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक छोटे बच्चों के मामले में विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। ठंड के मौसम में जुकाम, खांसी, बुखार और सांस की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में जहां फिजिशियन और चेस्ट फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लग रही है, वहीं छोटे बच्चों को दिखाने के लिए बाल रोग विभाग में भी भीड़ बढ़ गई है। खांसी, जुकाम के साथ बुखार, निमोनिया के लक्षणों के मरीजों के अलावा विंटर डायरिया से पीड़ित बच्चे भी आ रहे हैं। जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. राजेश सिंह ने कहा कि इस मौसम में बच्च...