उन्नाव, दिसम्बर 19 -- उन्नाव। सर्द से ठिठुरते नौनिहालों को प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने स्वेटर वितरित किए। परिषदीय विद्यालय करीमाबाद और रनियामऊ में बिना स्वेटर के आए ऐसे 13 बच्चों को संगठन के पदाधिकारियों ने स्वेटर बांटने का काम किया। जिलाध्यक्ष संजीव शंखवार ने कहा आगे भी अभियान चलाकर स्वेटर बांटने का काम जारी रखा। जिलाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कई बच्चे बिना और जूतों के विद्यालयों में पहुंच रहे हैं इनमें से ज्यादातर का कारण इनके अभिभावक ही है, कुछ के आधार कार्ड नहीं बने हैं और कुछ के आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है। इससे डीबीटी में समस्या आ रहीं हैं| शासन ने इसको देखते हुए छात्र छात्राओं के आधार की अनिवार्यता समाप्त कर माता-पिता के आधार से ही डीबीटी करने को कहा है। इस दौर...