सीवान, जनवरी 28 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शान से फहराया गया तिरंगा झंडा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों पर झंडा तोलन किया गया। प्रखंड के विभिन्न सरकारी व नीजी विद्यालयों में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शैक्षणिक संस्थानों में प्रभातफेरी, झांकी निकाल लोगों को जागरुक किया गया। प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय पर थाना परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व सभी पंचायत सरकार भवनों पर मुखिया व सरपंच सहित सरकारी एवं नीजी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा पंचायत के विभिन्न महादलित बस्तियों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में बस्ती के वरिष्ठ नागरिक द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...