बगहा, फरवरी 5 -- नौतन। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार की संध्या दक्षिण तेल्हुआ गांव से भूमि को लेकर हुई मारपीट के काउंटर केस के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें दक्षिण तेल्हुआ कांटा टोला के अभिषेक पासवान और रुपेश पासवान का नाम शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि मारपीट के मामले में अभिषेक पासवान के विरुद्ध और रूपेश पासवान के विरुद्ध केस दर्ज है। दोनों फरार चल रहे थे। पदाधिकारी ने बताया कि अभिशेख की गिरफ्तारी दक्षिण तेल्हुआ के बाजार से हुई। वहीं रुपेश की गिरफ्तारी उसके घर से हुई है। पुछताछ के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.