बगहा, जनवरी 7 -- नौतन/हरनाटाड़। अंचल के सनसरैया हाई स्कूल के पास एक विशाल से गिद्ध सोमवार को आसमान से अचानक जमीन पर आ गिरा। गिद्ध को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर सनसरेया हाई स्कूल के शिक्षक वहां पहुंचे। गिद्ध को उठाकर स्कूल लाया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम के आने के बाद गिद्ध को ग्रामीणों ने सौंप दिया गया। बेतिया के वनक्षेत्र अधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि वनपाल मुकेश कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कर गिद्ध को नौतन से लाया गया। यहां वेटनरी के डॉ. राकेश कुमार ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। ठंड लगने से गिद्ध गिर गया था। वह उड़ पाने में असमर्थ था। इसलिए जमीन पर ही बैठा था। वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ नेशामणी के ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए जंगलों में ...