सीवान, जनवरी 11 -- नौतन, एक संवाददाता। नौतन-सेमरा मुख्य मार्ग पर स्थानीय पुलिस ने सूचना के आधार पर एक बाइक पर लदी भारी मात्रा में शराब पकड़ा है। जबकि पुलिस को देख शराब तस्कर बाइक व शराब फेंक भागने में सफल हो गया। शराब तस्कर यूपी से बिहार में बाइक से बडें पैमाने पर शराब की तस्करी कर रहे है। इसी दौरान स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि यूपी से एक बाइक पर शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए मार्ग पर सधन वाहन जांच करने लगी। इसी दौरान यूपी की ओर से बाइक पर बोरी लादे आ रहे बाइक सवार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देख शराब तस्कर बाइक व शराब फेंक भागने लगे। पुलिस ने काफी दूर तक उनका का पीछा किया। लेकिन तस्कर भागने में सफल हो गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक पर लदी बोरी की तलाशी ली। तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.