सीवान, मार्च 5 -- नौतन। पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने सोमवार की देर शाम में नौतन थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कप्तान ने हत्या,लूट,चोरी, शराब तस्करी सहित विभिन्न लंबित मामलों की गहनता से समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को उचित दिशानिर्देश देते हुए सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही करने एवं उन्हें निपटाने की बात कही। उन्होंने बलवां में बन रहे नये थाने भवन के निर्माण प्रगति के बारे में भी जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी कागजातों की विस्तृत रूप से जांच की। इस दौरान उन्होंने यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष तौर पर निगरानी रखने तथा गश्ती तेज करने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.