सीवान, जनवरी 29 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदीयों में मंगलवार की देर शाम तक मां सरस्वती की मूर्ती का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कर दिया गया। मुर्ती विसर्जन के दौरान प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद नजर आई। विसर्जन के दौरान श्रद्धापूर्वक नम आंखों से मां सरस्वती को विदा किया गया। कई स्थानों पर विसर्जन जुलूस में युवा अबीर गुलाल उडाते हुए झूमते थिरकते नजर आ रहे थे। शैक्षणिक संस्थानों समेत गांवों के पूजा पंडालों से मूर्ती को लेकर जा कर झरही नदी,स्याहीनदी,लबदा नदी में मूर्ति का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे से लैस हो कर पूरी तरह से मुस्तैद रही। प्रशासन द्वारा डीजे व अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाते लगाते हुए सख्त हिदायत दी गई थी। तथा शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति का विसर्जन करना सुनिश्चित किया। ...