बगहा, दिसम्बर 13 -- नौतन। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी का वारदाता का मामला नहीं रुक रहा है। जहां ग्रामीणों को पुलिस गश्ति से विश्वास उठने लगी है। वहीं थाना क्षेत्र के बारदाहां पंचायत के मडुवाहां व शिवराजपुर में शुक्रवार की रात्री दुकान व घर में घुसकर लाखों की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। घटना की सुचना पर घटनास्थल पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने जांच पड़ताल शूरू कर दिया है।इस बावत मडुवाहां के मुकेश कुमार कुशवाहा व शिवराजपुर के राजदेव कुमार ने थाने में आवेदन देकर करवाई की मांग की है। पीडित दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले दस सालों मडुवाहा चौंक पर कृषक सेवा केन्द्र चला रहें हैं। शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि उनके दुकान का शटर काटकर मक्का का बीज स्प्रे मशीन कीटनाशक...