सीवान, जुलाई 10 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के खलवां पंचायत में बुधवार को सरपंच पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चुनाव निर्धारित समय से शुरू हुआ। सभी बूथो पर महिलाओ की संख्या सबसे अधिक दिखी। उपचुनाव में महिलाओ ने वोट डालने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बीडीओ अंजली कुमारी ने बताया खलवां पंचायत में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए 6 लोकेशन पर कुल 13 बुथ बनाए गए थे। प्रत्येक बुथ पर 5 मतदान कर्मी लगाये गए थे। मतदान के दिन एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। उन्होंने बताया की टोटल वोटिंग 3011मत पडा है। मतदान 40*5 प्रतिशत हुई है। महिलाओ ने 1619 तो वहीं पुरुष वोटरों के 1392 मत पडे है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.