सीवान, जून 12 -- नौतन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खलवां में 10 जून की रात दो पक्षो में हुई गोलीबारी की एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर लिया है। दोनों ही पक्ष ने अलग अलग आवेदन देकर एक- दूसरे पर गोली चलाने व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष से संगीता देवी ने खलवां गांव के बंटी सिंह एवं चिकूस सिंह समेत तीन अज्ञात सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से जयप्रकाश सिंह ने शंभू भगत सहित तीन लोगों को आरोपित किया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के ग्रामीण से घटना की जानकारी लेने पर बताया गया कि तिलक-शादी का सीजन चल रहा है। कहीं पटाखे बज रहा है कि गोली चल रहा है। कुछ पता नही चल सका। हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर से बंदूक के खाली खोखा तथा एक गोली बरामद किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.