सीवान, फरवरी 18 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के मुरारपट्टी गांव का युवक आदित्य कुमार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक और साहसिक यात्रा की शुरुआत की है। युवक ने पैरों से रोलर स्केटिंग के जरिए यूपी के प्रसिद्ध तीर्थस्थल वृंदावन तक पहुंचने का संकल्प लिया है। युवक के इस साहसी कार्य की चारों तरफ चर्चा हो रही है। इस अनोखी यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका मुखिया हवलदार अंसारी ने निभाई है। मुखिया सद्भावना,भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक है। उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब और सर्वधर्म समभाव की भावना को बढ़ावा देते हुए महाशिवरात्रि के दिन आदित्य कुमार को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया और अपने निजी वाहन से थावे दुर्गा माता के मंदिर पहुंचाया। वहां उन्होंने पूजन सामग्री,फलाहार,जल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान की ताकि युवक अपनी धा...