महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत से नेपाल तस्करी के जरिए भेजे जाने वाली कपड़े की एक खेप नौतनवा में पकड़ी गई है। रविवार को कस्बे के बहादुर शाह नगर के एक मकान के बगल में बने गोदाम में मुखबिर की सूचना पर तहसील प्रशासन, पुलिस व एसएसबी की टीम ने छापेमारी की। गोदाम में रखे लाखों के कपड़े को रविवार बरामद किया गया। पुलिस तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है। जीएसटी विभाग से मामले की जांच के लिए संपर्क किया गया है। इस समय नौतनवा व सोनौली से नेपाल को कपड़े की तस्करी जोरों पर है। पुलिस, एसएसबी एवं तहसील प्रशासन की कार्रवाई में सीमा से कहीं ना कहीं कपड़े की बरामदगी जरूर हो रही है। लेकिन यह धंधा बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस एवं एसएसबी की टीम की छापेमारी कस्बे के बहादुर शाह नगर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.