महाराजगंज, दिसम्बर 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 13 दिसंबर को नौतनवा विधान सभा व 14 दिसंबर को सिसवा विधान सभा में सामूहिक विवाह होगा। विवाह का आयोजन सुबह दस बजे से शुरू होगा। इसमें जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। नौतनवा विधान सभा में सामूहिक विवाह महात्मा बुद्ध इंटर कालेज अड्डा बाजार में होगा। यहां नौतनवा, धानी, बृजमनगंज,फरेंदा,लक्ष्मीपुर, आनंदनगर ब्लाक व नगर पंचायत नौतनवा, नगर पंचायत सोनौली, नगर पंचायत बृजनगंज के जोड़ों का विवाह होगा। सिसवा विधान सभा में विवाह चोखराज विद्यालय के पीछे खाली मैदान, नहर रोड सिसवा में होगा। यहां सिसवा, घुघली, पनियरा, परतावल, सदर, मिठौरा व निचलौल ब्लाक के तथा नगर पालिका सिसवा, नगर पालिका महराजगंज व नगर पंचायत निचलौल, नगर पंचायत परतावल, नगर पंचायत पनियरा व नगर पंचायत चौक...