महाराजगंज, अक्टूबर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा का नवीन मंडी मुख्य सड़क पर लगने के कारण रोजाना जाम लग जाता है। जाम में घंटों राहगीर फंसे रहते हैं। जाम में फंसने के कारण स्कूली बच्चे व शिक्षक विद्यालय पहुंचने में लेट हो जाते हैं। एम्बुलेंस में मरीज कराहते रहते हैं, लेकिन निकलने के लिए उन्हें जगह नहीं मिल पाती है। सुबह यहां भीषण जाम लगा रहा और लोग घंटों जूझते रहे। नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर नौतनवा कस्बे से बाहर नौतनवा की नवीन मंडी लगती है। मंडी के अन्दर काफी जगह है, लेकिन व्यापारी सुबह मंडी से बाहर निकल कर किसानों की सब्जी खरीदने की होड़ में सडक पर आ जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे पूरी मंडी सड़क पर ही लग गई है। मुख्य सडक पर ही किसानों को रोककर सब्जी का मोल भाव करने लगते हैं। कुछ किसान तो सड़क पर ही सब्जी की दुकान लगा लेते हैं। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.