सोनभद्र, फरवरी 3 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड घोरावल के शिवद्वार ग्राम पंचायत में आयोजित शिवद्वार प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में नौडीहा ने शिवद्वार को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, मिर्जापुर, सोनभद्र की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया था। नौडीहा के खिलाड़ी सुंदरम को मैन आफ द मैच और सीरीज का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में टॉस जीतकर नौडीहा की टीम ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शिवद्वार की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 8 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। जवाब में उतरी नौडीहा की टीम 7 विकेट से मैच जीत कर विजेता बनी। मुख्य अतिथि सुरेंद्र मौर्य ने विजेता टीम नौडीहा को ट्रॉफी व 14000 रूपए और उपविजेता टीम शिवद्वार को ट्रॉफी व 7000 रू...