मेरठ, दिसम्बर 9 -- नौचंदी पुलिस ने एक भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत के बाद लाश को उठाकर दूसरे थानाक्षेत्र में फेंक दिया। पुलिसकर्मियों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, दूसरी ओर मृतक का सोमवार को लोहियानगर पुलिस ने ही पोस्टमार्टम कराया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी। इसके बाद ही साफ हो सकेगी कि मौत का समय और कारण क्या था। इसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी आगे की कार्रवाई तय करेंगे। लोहियानगर थानाक्षेत्र में पीवीएस रोड पर हरमिलाप के सामने दुकानों के बाहर शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश मिली थी। पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गया। जांच में खुलासा हुआ कि गुरुवार दे...