प्रयागराज, जनवरी 15 -- यात्री सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने गाड़ी संख्या 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस के रैकों को अपग्रेड कर आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ संचालित करने का निर्णय लिया है। मकर संक्रांति स्नान पर्व के दिन यानी 15 जनवरी से यह ट्रेन नए कोच के साथ चली। हालांकि स्नान पर्व के कारण नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन प्रयागराज संगम और प्रयाग स्टेशन पर रद्द रहा। इसका संचालन फाफामऊ रेलवे स्टेशन से किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा के निर्देश पर किए जा रहे इस बदलाव से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। एलएचबी कोचों में बेहतर सुरक्षा प्रणाली, कम झटके और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...