सिद्धार्थ, मार्च 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खाते में 10 गुना अधिक भुगतान, आशा कार्यकर्त्रियों ने खोला मोर्चा शीर्षक से 22 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर का डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने संज्ञान लिया है। उन्होंने नौगढ़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी व बैम को भुगतान का दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मिशन निदेशक के निर्देश पर फरवरी 2024 में जनपद में फाइलेरिया अभियान चलाया गया था। यह अभियान 10 दिनों तक चला था। इस अभियान में ड्यूटी की आशा कार्यकर्ताओं के खाते में धनराशि का भुगतान किया गया है। इन आशा कार्यकर्ताओं में शामिल नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पलिया टेकधर की आशा अन्नू शर्मा को 1750 रुपये की राशि का भुगतान होना था, बावजूद बैम शैलेश द्विवेदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.