अमरोहा, दिसम्बर 12 -- पिछले एक सप्ताह से नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बरकरार है। तेंदुआ अब अमरोहा-नौगावां सादात रोड पार करते हुए देखा गया है। दहशत के बीच सड़क पर दोनों तरफ के वाहनों के पहिए थम गए। करीब दस मिनट तक तेंदुआ सड़क किनारे घुमता रहा। आम के बाग में तेंदुए के जाने के बाद ही लोग रवाना हुए। नौगावां सादात कस्बे के रहने वाले कय्यूम अली गुरुवार रात करीब दस बजे अपनी पत्नी अफरोज के साथ अमरोहा से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में जैसे ही उनकी बाइक गांव बादशाहपुर के सामने पहुंची कि अचानक गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ सड़क पार करने लगा। बाइक की हेडलाइट की रोशनी में तेंदुए को देख कय्यूम अली ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। इस दौरान उन्होंने पीछे से आ रहे कार सवार लोगों को तेंदुए की जानकारी दी। इसके बाद एक के बाद एक वाहन रुकते चले गए और सड़क पर...