अमरोहा, फरवरी 11 -- नौगावां सादात, संवाददाता। कस्बे में करीब छह हजार संपत्तियों को कर आरोपण के दायरे में लाने के लिए नगर पंचायत इनका डोर-टू-डोर सर्वे करा रही है। नगर पंचायत में कुल 16 में से चार वार्डों में अब तक संपत्तियों का सर्वे पूरा कराया जा चुका है। इसके बाद इन्हें ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। बीते पांच साल के दौरान कस्बे में करीब डेढ़ हजार संपत्तियां बढ़ी हैं। संपत्तियों के ऑनलाइन दर्ज होने के बाद लोग अपना गृह कर व जल कर ऑनलाइन ही जमा कर सकेंगे। शासन ने निकायों में नई कर नियमावली लागू की है। इसमें स्वकर निर्धारण के हिसाब से सभी आवासीय व अनावासीय संपत्तियों के वार्षिक मूल्य के हिसाब से गृह कर दस से 20 फीसदी तक, जल कर आठ फीसदी और सीवर टैक्स दो फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी है। कस्बे में नगर पंचायत की 4565 आवासीय, 103 अनावासीय व 737 कामर्शियल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.