अमरोहा, फरवरी 1 -- लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बे में संचालित पैथ केयर लैब पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान संचालक ने लैब के संचालन से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं किए। इस पर नौगावां सादात सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ ने अवैध संचालित लैब को सील कर दिया। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ कस्बे की मेट्रो लैब पर छापा मारकर निरीक्षण किया। इसमें भी संचालक ने लैब के संचालन से संबंधित दस्तावेज विभागीय टीम को नहीं दिखाई। सीएचसी प्रभारी ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए लैब के संचालन के दस्तावेज पेश करने को तीन दिन की मोहलत दी है। बताया कि इसके बाद विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.