अमरोहा, फरवरी 5 -- नौगावां सादात। कस्बे में अवैध संचालित अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। सीएचसी प्रभारी ने टीम के साथ छापेमारी कर बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक व एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। कस्बे व क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब की शिकायत पर सीएचसी प्रभारी डॉ.मोहम्मद आरिफ ने बुधवार को टीम के साथ खेड़ी मोड़ पर संचालित एमएच लैब पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान संचालक मोहम्मद हसन ने लैब के संचालन के दस्तावेज नहीं दिखाए। इस पर सीएचसी प्रभारी ने लैब को सील करते हुए संचालक को नोटिस जारी किया है। इसके बाद टीम ने मोहल्ला बंगला में संचालित दिल्ली हेल्थ क्लीनिक का निरीक्षण किया। क्लीनिक के संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर संचालक हैदर ने टीम को दस्तावेज नहीं दिखाए। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.