उत्तरकाशी, दिसम्बर 24 -- नौगांव ब्लाक मुख्यालय मे चलो गांव की ओर रवांई महोत्सव का आगाज आगामी 26,दिसम्बर से होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसको लेकर मंगलवार को एक बैठक आहुत की गई और निर्णय लिया गया कि रवांई महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन किया जायेगा। यमुना घाटी रवांई लोग महोत्सव घाटी की सांस्कृतिक विरासत को बचाने का एक अनूठा संगम है,जो हमारी लोक संस्कृति और परम्पराओं रिति-रिवाजों को पहचान देने का काम करता है। मालूम हो कि रवांई महोत्सव का चौथा आयोजन जोकि बिच में किसी प्रकार से नहीं हो पाया था लेकिन अब फिर रवांई महोत्सव की टीम ने फिर से शूरू करने की पहल शुरू कर दी है। रवांई महोत्सव की थीम में विलेज टूरिज्म, ग्रामीण जीवन की सादगी, संस्कृति और आतिथ्य उत्सव शामिल होंगें, इसके अलावा इस महोत्सव में रवांई के स्थानीय कलाकारों को म...