पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। शहर के एकमात्र ओवरब्रिज पर ओडीओपी से लेकर जिले के बाघ और देश के अभिमान तिरंगे की झलक दिखेगी। इसकी तैयारियां कर लीं गई हैं। ओवरब्रिज पर पालिका क्षेत्राधिकार मे कुल 64 नए पोल अब रात मे शहर की चमक बनेंगे। शहर के छतरी चौराहे को भी संवारा जा रहा है। पिछले दिनों नौगवां ओवरब्रिज की चमक आधे हिस्से में ही दिख रही थी। ओवरब्रिज के आधे क्षेत्र मे नौगवां पकड़िया तो औधे मे नगर पालिका का क्षेत्र आता है। इस पर अंधेरे को दूर करने के लिए नगर पालिका की अध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल ने पहल की है। ओवरब्रिज पर रोशनी के लिए पेाल को नए तरह से डिजायन किया गया है। इस पर ओडीओपी बांसुरी के अलावा जिले की दहाड़ बाघों का चित्र भी चर्चा में है। यही नहीं हवा मे लहराते दिखने वाले तिरंगे भी हर किसी को रोमांचित कर रहे हैं। संवरेगा छतरी चौराहा भी पालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.