चंदौली, फरवरी 1 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ बाजार में सड़क किनारे पटरियों पर अवैध रूप से दुकानें लगाए जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। अतिक्रमण के कारण सड़क बिना पटरी की हो जाने से वाहनों का आवागमन होने में परेशानी हो जा रही है। शनिवार की शाम को भी बाजार में जाम लग गया। जिससे पैदल यात्रियों के साथ-साथ दोपहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन भी काफी प्रभावित रहा। राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाजार की सड़क और पटरी पर अतिक्रमण के चलते सुबह और शाम के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। जाम में फंसकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन का बाजार में पैदल गश्त के दौरान अतिक्रमण करन वालों को डांट फटकार व चेतावनी भी बेअसर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन बाजार में जाम लगने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.