चंदौली, अगस्त 30 -- नौगढ़। नौगढ़ तहसील में जाति प्रमाण पत्र को लेकर हंगामा करने के मामले में लेखपाल अरविंद कुमार और विक्रम पासवान की तहरीर पर थाना नौगढ़ मे 13 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी जयमोहनी, पोस्ता, विशेषरपुर सहित अन्य गांवों के रहने वाले हैं। लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है। इन लोगों का आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय में पत्रावलियों को क्षतिग्रस्त करने सरकारी संपत्ति को नुकसान करने, तहसीलदार और लेखपाल के साथ अभद्रता करके हाथापाई करने, जान से मारने की धमकी देना है। इस दौरान लेखपाल विक्रम पासवान को गंभीर चोटें आई हैं। विवेचना पुलिस चौकी इंचार्ज अमदहां गंगाधर मौर्य को सौंपी गयी है। नौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.