नैनीताल, फरवरी 19 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल के रामलीला मैदान में गुरुवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत बहुद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, जंगलियागांव, तल्लीताल आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं बताईं। नौकुचियाताल निवासी ललित मोहन ने बताया कि उनके क्षेत्र में तीन दिन में एक बार पानी आता है। जिससे अगले तीन दिन तक काम चलाना पड़ रहा है। कई बार नियमित पेयजल उपलब्ध कराए की मांग की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने जल संस्थान को व्यवस्था दुरुस्थ करने के निर्देश दिए। डॉ. सुमित्रा वरुण ने कहा, पूर्व में एक प्लॉट लिया था, जिसमें रास्ता भी था। पर कुछ लोगों ने रास्ता बंद कर दिया जिससे भवन का नक्शा पास नहीं हो पा रहा है। सभासद राम पाल गंगोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.