गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टाग्राम पर नौका विहार गोरखपुर में हमला होने का एक भ्रामक वीडियो वायरल करने के आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान देवरिया जनपद के थाना सलेमपुर, पाठशाला रोड के रहने वाले शुभम साहू के रूप में हुई। वह कोतवाली क्षेत्र के अली नगर मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहता है। पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फालोअर बढ़ाता है। फालोअर बढ़ाने के चक्कर में उसने झूठी और सनसनीखेज जानकारी प्रसारित की थी। हालांकि आप का अपना अखबार 'हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार बुधवार को रामगढ़ताल इलाके में हुए मॉक ड्रिल के आधार पर आरोपित शुभम साहू ने एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें बताया कि नौका विहार पर हमला हो गया है। वायरल वीडियो की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.