पटना, अक्टूबर 11 -- 1 बिहार नेवल यूनिट एनसीसी, पटना की नौकायान टीम में शामिल कैडेट्स ने शनिवार को अपने प्रथम पड़ाव खुशरूपुर में प्रवेश किया। टीम के सभी सदस्यों का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। नौका अभियान में भाग ले रहे सभी कैडेट्स को खुशरूपुर से सड़क मार्ग द्वारा ऐतिहासिक नालंदा विश्वविद्यालय का भ्रमण कराया गया। कैडेट्स ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली विरासत को देखा और जाना। नौका दल के कमांडर सन्नी कुमार गुप्ता ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है और हमें अपनी इस अमूल्य धरोहर पर गर्व करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.